फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के छोटू ने राजस्थान के डोलू को किया चित

विज्ञापन
दंगल में दांव आजमाते पहलवान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। नन्हे कदम सेवा समिति ने शुक्रवार को शाहपुर पवार की बाजार में दंगल का आयोजन किया। इसमें पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा नेता ब्रजेश कुमार वर्मा टिल्लू ने दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती हरिद्वार से आए पहलवान छोटू व राजस्थान के डोलू के बीच हुई। कुश्ती में छोटू ने जीत हासिल की।
सोनू हरियाणा व देवा थापा नेपाल के बीच हुई कुश्ती में देवा थापा ने जीत हासिल की। काली हरियाणा व रिजवान हरिद्वार के बीच हुए कुश्ती मैच में रिजवान ने जीत दर्ज की। प्रदीप बाराबंकी व रानू हर्रैया के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती में लखनऊ की नम्रता ने गोरखपुर की शिवानी को हराया। बंटी हिमाचल व संध्या दिल्ली के बीच हुई कुश्ती में बंटी ने जीत दर्ज की। एक अन्य कुश्ती झांसी की रेनू ने बंटी को हराया। कन्नौज के धर्मवीर व दिल्ली के ऋषभ के बीच कुश्ती में धर्मवीर ने जीत दर्ज की। पवन मिश्रा ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कलियर के गोगा ने जीती कुश्ती
बिलग्राम (हरदोई)। बीजीआर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विधायक आशीष सिंह आशू ने दंगल का आयोजन किया। दंगल में नेपाल के शंकर पहलवान ने मध्य प्रदेश के मोनू पहलवान को हराया। कलियर शरीफ के गोगा पहलवान ने राजस्थान के शमशेर पहलवान, हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा रविशंकर ने जम्मू कश्मीर के राहुल पहलवान, महिला पहलवान पूनम हरियाणा ने गाजियाबाद की अंशु पहलवान को हाराया। कानपुर के अभिनायक ने झांसी के संजय को हराया। दंगल में एक दर्जन कुश्ती के मैच बराबरी पर छूटे। कन्नौज के छोटू पहलवान ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह व विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें