फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पहिये में शॉल फंसने से बाइक सवार महिला गिरी, पति के साथ घर जा रही थी, सिर में चोट आने से मौत

Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
हरदोई के शाहजहांपुर मार्ग पर सोमवार देर रात पति के साथ बाइक से जा रही महिला की शॉल बाइक के पहिये में फंस गई। इसके कारण महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने तक उसकी सांसें थम गईं।  
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया निवासी रामू दिल्ली में मजदूर है। वह दो दिन पूर्व दिल्ली से पत्नी सीमा (32) के साथ गांव लौटा था। सोमवार को वह बाइक से पत्नी को लेकर हरदोई आया था। देर रात दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।

शाहजहांपुर मार्ग पर असिगांव के पास सीमा की शॉल बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। इससे सीमा बाइक से नीचे जा गिरी। सिर पर चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रामू राहगीरों की मदद से सीमा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें