फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ घंटे शिक्षकों से पढ़वाना अमानवीय: अध्यक्ष

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में माध्यमिक शिक्षक संघ के धरने को संबोधित करते शिक्षक व वक्ता महेंद्र वर्मा व ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनरतले शिक्षकों ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक शिक्षण कार्य कराने का विरोध किया। इसे अमानवीय बताते हुए आदेश को संशोधित करने की मांग उठाई। धरने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने डीआईओएस वीके दुबे को 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विधान चंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक और सकारात्मक प्रयास न होने से माध्यमिक शिक्षकों में निराशा व आक्रोश व्याप्त है। विभागीय भ्रष्टाचार में लगातार बढ़ोत्तरी व नकारात्मक दृष्टिकोण के कारण शिक्षकों का सरकार के प्रति मोहभंग होता जा रहा है। सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक शिक्षण कार्य करने के नियमों ने सभी को विचलित कर दिया है।
प्रदेश कार्यकारी महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने कहा कि इसके अलावा 15 सूत्री मांगे काफी समय से लंबित है। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के माधौगंज कस्बे में नरपति सिंह इंटर कालेज के शिक्षकों का वेतन वृद्धि लगाकर जुलाई का वेतन भुगतान कराने, नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन अवशेष भुगतान कराने, सेवानिवृत्त शिक्षकों का एनपीएस का भुगतान कराने, एनपीएस की पुरानी कटौती करने के लिए समस्त प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कराने की मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश कुमार, जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राधा कृष्ण गुप्ता, सुखदेव सिंह, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें