फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिम आदेशों तक स्पोर्ट्स स्टेडियम लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना काल में खेल गतिविधियों को एक बार फिर से रोक दिया गया है। खेल निदेशालय के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम को अग्रिम आदेशों तक के लिए लॉक कर दिया गया है। शनिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से पूरे स्टेडियम के परिसर व कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडों को छोड़कर अन्य कोच न होने के कारण वैसे भी अन्य खेलों के खिलाड़ियों का आना कम ही हो रहा था, लेकिन सुबह शाम एथलेटिक्स के खिलाड़ी व ताइक्वांडों के खिलाड़ी काफी संख्या में पहुंच रहे थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अप्रैल से ही ऑनलाइन प्रशिक्षण पर जोर दिया गया था। सीमित संख्या में ही खिलाड़ियों को स्टेडियम बुलाया जा रहा था लेकिन संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि स्टेडियम को बंद करा दिया गया है। नगर पालिका के द्वारा सैनिटाइजेशन भी करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिसर से लेकर बैडमिंटन हॉल, वेटलिफ्टिंग हाल, फील्ड, कार्यालय सभी को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें