फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दी एसडीएम सवायजपुर को क्लीन चिट, मिलकर करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर तहसील में एसडीएम और अधिवक्ताओं के एक गुट के बीच चल रही तकरार के मामले में डीएम अविनाश कुमार ने एसडीएम को क्लीन चिट दे दी है। डीएम ने बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाकर न्यायिक कार्यों को पूरा करने की बात कही है।
विज्ञापन

सवायजपुर के एसडीएम दीपक वर्मा और दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन सवायजपुर के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज सिंह का दावा है कि अधिवक्ता हड़ताल पर हैं और एसडीएम की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। इसको लेकर सोमवार को हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पूरा प्रकरण डीएम के सामने रखने की बात कही थी। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सवायजपुर पहुंचे डीएम अविनाश कुमार से लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज सिंह ने पूरा प्रकरण बताया। डीएम ने पूरी बात सुनने के बाद कहा कि बार-बेंच में सहयोग और सामंजस्य बना रहना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी एसडीएम की कार्यप्रणाली की तारीफ की और मिलजुलकर रहने की अपील अधिवक्ताओं से की। सवायजपुर तहसील में अधिवक्ताओं के दूसरे गुट के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली से वे संतुष्ट हैं और न्यायिक कार्य कर रहे हैं। डीएम अविनाश कुमार ने एसडीएम को क्लीन चिट देते हुए कहा कि गोपनीय जांच करा ली गई है। एसडीएम पारदर्शिता से कार्य कर रहे हैं। सभी लोग मिलकर जनता के हितों को देखते हुए समन्वय से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें