फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलग्राम के दो विद्यालयों की मान्यता समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम के बिंधौरी नेवादा स्थित दो विद्यालयों की मान्यता गठित टीम द्वारा समाप्त कर दी गई। संसाधनों के अभाव में मानक विहीन विद्यालय संचालित होने की शिकायत शासन में होने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि बिलग्राम क्षेत्र के बिंधौरी नेवादा में बाल विकास पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं नवीन बाल विकास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। कुछ लोगों ने इन विद्यालयों के मानक न पूरे करने की शिकायत शासन में कर दी। इसके बाद बीएसए व डीआईओएस के साथ टीम का गठन किया गया और इस शिकायत की पुष्टि के लिए निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण में दोनों विद्यालयों में स्वयं की भूूमि नहीं पाई गई। इमारत भी मानक विहीन पाई गई। टिनशेड में विद्यालय पाया गया। इसके बाद गठित टीम ने दोनों विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की थी। सचिव प्रताप सिंह बघेल ने दोनों विद्यालयों की मान्यताएं रद्द कर दी गईं। बीएसए ने बताया कि नवीन बाल विकास विद्यालय एडेड था और समाज कल्याण विभाग से राशि निर्गत की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें