फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़बाज कलेक्टर की जगह चार्ज संभालेंगे हरदोई के गौरव, वायरल हुआ था डीएम का वीडियो

Mon, 24 May 2021 02:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चेकिंग में युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर रणबीर शर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटा दिया है। उनकी जगह पर गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
गौरव कुमार सिंह बने सूरजपुर के कलेक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर रणवीर शर्मा की जगह जिले के गौरव कुमार सिंह वहां के डीएम की जिम्मेदारी निभाएंगे। सूचना आने के बाद उनके गृह जनपद में भी काफी चर्चा  रही। 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं गौरव सिंह।

विज्ञापन


वे भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू के भाई हैं। मूल रूप से जनपद के मल्लावां क्षेत्र के देवनपुर के रहने वाले हैं। वे अभी तक रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। उनकी शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई और फिर यहीं के पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज से इंटर किया था।

उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सोलर ऊर्जा में पीएचडी की है और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके साथी व गांव के लोग बताते हैं कि गौरव मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के हैं। उनके गांव आने पर कभी भी नहीं लगता कि वे आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


गौसगंज के पीबीआर इंटर कॉलेज के प्रिंसपल रहे शिवराज सिंह के तीन पुत्रों और चार पुत्रियों के परिवार में गौरव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। गौरव को कलेक्टर के रूप में पहली बार पदभार मिला है। गौरव को कलक्टर बनाए जाने पर उनसे जुड़े लोगों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके भाई विधायक आशीष सिंह ने बताया कि निश्चित रूप से उन्हें खुशी है और यह आशा करते हैं कि वह अपने दायित्वों को बखूबी निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें