फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे जिले के गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक को थप्पड़ मारने वाले कलक्टर रणवीर शर्मा की जगह जिले के गौरव कुमार सिंह वहां के डीएम की जिम्मेदारी निभाएंगे। सूचना आने के बाद उनके गृह जनपद में भी काफी चकचक रही।
विज्ञापन

2013 बैच के आईएएस अफसर हैं गौरव सिंह। वे भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू के भाई हैं। मूल रूप से जनपद के मल्लावां क्षेत्र के देवनपुर के रहने वाले हैं। वे अभी तक रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। उनकी शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई और फिर यहीं के पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज से इंटर किया था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सोलर ऊर्जा में पीएचडी की है और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके साथी व गांव के लोग बताते हैं कि गौरव मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के हैं। उनके गांव आने पर कभी भी नहीं लगता कि वे आईएएस अधिकारी हैं। गौसगंज के पीबीआर इंटर कॉलेज के प्रिंसपल रहे शिवराज सिंह के तीन पुत्रों और चार पुत्रियों के परिवार में गौरव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। गौरव को कलेक्टर के रूप में पहली बार पदभार मिला है। गौरव को कलक्टर बनाए जाने पर उनसे जुड़े लोगों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके भाई विधायक आशीष सिंह ने बताया कि निश्चित रूप से उन्हें खुशी है और यह आशा करते हैं कि वह अपने दायित्वों को बखूबी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें