फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली में बरेली निवासी एक महिला ने सपा नेता के विरुद्ध नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सांडी के ग्राम धोंधी निवासी संजय कुमार पुत्र रामसहाय लगभग 12 वर्ष पहले उसे नौकरी का झांसा देकर अपने गांव ले आया।
इसके बाद से लगातार संजय उसका यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि 20 सितंबर की रात में शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी में स्थित मकान नंबर ए-201 में संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ भी उसने अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दुष्कर्म व मारपीट आदि धाराओं में संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी समाजवादी पार्टी का पूर्व प्रदेश सचिव और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का निवर्तमान प्रदेश महासचिव है। इधर सपा नेता संजय कश्यप ने बताया कि जिस महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है वह पिछले एक दशक से अधिक समय से उनके साथ पत्नी की तरह रह रही थी।
बीते दिनों उन्होंने महिला को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के साथ आपत्तिजनक चैट करते पकड़ लिया और इसकी शिकायत महिला के भाई और पिता से कर दी। इसके बाद से ही महिला विवाद कर रही है। महिला का विवाह बरेली में ही हुआ था, लेकिन पति से अलग होकर वह अपनी बेटी के साथ उनके पास लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें