फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कर्जा व बिजली बिल माफ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। किसानों का कर्जा व बिजली बिल माफ कराए जाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारियों व किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष लल्ला भाई ने बताया कि एमएसपी की लिखित गारंटी सरकार दे। किसान को छुट्टा मवेशियों से छुटकारा दिलवाया जाए। जलनिगम द्वारा नलों की मरम्मत करवाई जाए। सूखे तालाबों में पानी भरवाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को आवास व शौचालय दिलवाए जाने की भी मांग की। इस मौके पर रावेंद्र सिंह, श्याम सिंह, नरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें