फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीडीओ के सख्त निर्देशों के बाद भी जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को जनपद की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान 135 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य न होने की बात सामने आई है। सीडीओ ने इसे लेकर सख्त नाराजगी जताते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिए हैं कि शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कम से कम एक कार्य जरूर कराएं। शत प्रतिशत गांवों में कार्य शुरू न होने पर सभी खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1306 ग्राम पंचायतें हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद उपजे हालातों में मनरेगा से अधिक से अधिक लोगों को कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 78 हजार से अधिक परिवारों को चालू वित्तीय वर्ष में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। सीडीओ आकांक्षा राना लगभग हर रोज मनरेगा कार्यों की समीक्षा भी करती हैं। मंगलवार की समीक्षा में पता चला कि 135 गांवों में मनरेगा का कोई कार्य नहीं चल रहा है। इस पर सीडीओ ने सभी 19 ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में जारी पत्र में पूछा है कि आखिर क्यों शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य नहीं हो रहा है। सीडीओ ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर शत प्रतिशत गांवों में कार्य शुरू नहीं हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में कहां नहीं हो रहे कार्य
ब्लाक ग्राम पंचायतों की संख्या
सुरसा 18
टड़ियावां 16
बिलग्राम 13
भरखनी 9
बावन 8
अहिरोरी 7
भरावन 7
पिहानी 7
सांडी 7
माधौगंज 6
संडीला 6
हरियावां 5
कोथावां 5
मल्लावां 5
शाहाबाद 5
हरपालपुर 3
कछौना 3
टोडरपुर 3
बेंहदर 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें