फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम चुंगी निवासी कमलेश कुमारी मिश्रा का शहर के महात्मा गांधी रोड स्थित यूनियन बैंक में खाता है। बुधवार को वह अपने अधिवक्ता पुत्र गुंजन मिश्र के साथ चेक से 50 हजार रुपये निकालने बैंक पहुंची थी।
विज्ञापन

यहां उन्होंने कुछ समय के बाद भुगतान भी ले लिया, लेकिन बैंक परिसर में भीड़ की वजह से धनराशि नहीं गिन सकीं। घर आकर रुपये रख लिए। शाम को उन्होंने रुपये गिने तो 50 हजार की जगह एक लाख रुपये थे।
विज्ञापन

उन्होंने पुत्र गुंजन को बताया कि ये पैसे बैंक को वापस करो अन्यथा बैंक और बैंक कर्मचारी का नुकसान हो जाएगा। इसके बाद बैंक को फोन पर जानकारी दी।
कैशियर बृजेंद्र कुमार व कर्मचारी अमित पांडेय महिला के आवास पर पहुंचे और धनराशि वापस ली। बैंक कर्मचारी ने महिला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें