फोटो- 1 सीएसएन डिग्री कॉलेज में मतदान के लिए शपथ दिलाते डीएम अविनाश कुमार, एडीएम वंदना त्रिवेदी और
- फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को जिले भर में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाने के लिए आयोजन किए गए।
डीएम अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन में ईमानदारी से ड्यूटी करने व मताधिकार का प्रयोग प्राथमिकता से करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित किए गए। यहां सीडीओ आंकाक्षा राना, एडीएम वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि रहे।