फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन खड्ड में पलटी, पांच सवारियां घायल

विज्ञापन
फोटो-35- कटरा बिल्हौर हाईवे गौरखेड़ा के समीप में पलटी ओमनी वैन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। पाली थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार की शाम वैन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई। वैन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरा चौधरपुर निवासी राकेश (55) शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार शाम वह वैन से लौट रहे थे।
उनके साथ परिवार के राजकुमार (47), अजब राजपूत (22 ) श्याम सिंह (30), मुनेंद्र (54) भी थे। पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर गौरखेड़ा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे मेें वैन मेें सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने वैन में फंसे घायलों को निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
पुुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सवायजपुर सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने राकेश की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पाली एसओ सुनील सिंह ने बताया कि तेज गति की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें