फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म खीर से भरे भगौने में मासूम गिरी,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के निकामदपुर गांव में मुंडन की दावत के लिए बनी खीर के भगौने में खेलते समय मासूम गिरकर झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के राजपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी राजीव की ससुराल अरवल थाने के निकामदपुर गांव में है। सोमवार को उसके साले वेदपाल के बेटे का मुंडन था।
इसकी दावत में शामिल होने के लिए राजीव अपनी पत्नी व बेटी दिव्यांशी (2) के साथ आया था। मेहमानों के लिए घर में खाना बन रहा था। एक भगौने में गर्म खीर रखी थी।
विज्ञापन

इस दौरान खेलते हुए दिव्यांशी भगौने के पास पहुंच गई। वह गर्म खीर से भरे भगौने में मुंह के बल गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव आकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें