हरदोई। डीजी योजना के तहत बुधवार को 9 महाविद्यालयों के अभ्यर्थियों को स्मार्ट फोन का तोहफा दिया गया। विधायक व ब्लॉक प्रमखों ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन देकर उन्हें इसके सही प्रयोग की सलाह दी।
कछौना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार लाला हरिराम गंगा देवी महाविद्यालय कुकुही में पूर्व विधायक राज कुमार अग्रवाल व ब्लाक प्रमुख रामश्री ने स्मार्टफोन बांटे। महाविद्यालय के 119 छात्र-छात्राओं को उपकरणों का वितरण किया गया।
यहां नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार, अभिषेक मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख डेरानाथ, प्राचार्य दिवाकर शर्मा मौजूद रहे।
हरपालपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के कटियारी डिग्री कॉलेज में विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 260 बच्चों को स्मार्टफोन वितरित किए। यहां जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष पति मिथिलेश सिंह भूरा, जितेंद्र राजपूत, जगन्नाथ राजपूत, मनोज द्विवेदी, सुधीर यादव मौजूद रहे। संचालन डॉ. अशोक शास्त्री ने किया।
बेनीगंज संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कोथावां के ग्राम शाहपुर अटीया में बने अंगनेलाल महिला डिग्री कॉलेज में खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने 53 छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे। इस अवसर पर संचालक संदीप वर्मा, नोडल अधिकारी धनीराम रावत, ऑपरेटर संतोष वर्मा, गुड्डू सिंह, नरपति, रघुनाथ ,कमल किशोर मौजूद रहे।