हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कौंढ़ा गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क पार कर रहे युुवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंढ़ा निवासी जागेश्वर (40) ठेली चलाता था। गांव मेें हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर उसका मकान है। शुक्रवार की देर रात वह बेटे अनुराग को शौच के लिए लेकर जा रहा था, सड़क पार करके बेटा आगे निकल गया।
वह पीछे से जा रहे था, इस दौरान उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए।
मृतक के परिवार में पत्नी किरन के अलावा तीन बेटे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।