फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटा,9 सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीघाट मार्ग पर शुक्लापुर गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों ने टेंपो के अंदर फंसे घायलों को निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

मल्लावां-मेहंदी घाट मार्ग पर एक टेंपो सवारियां भरकर राघौपुर जा रहा था। शुक्लापुर गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लखनऊ के अलीगंज पांडे टोला निवासी जमुना देवी (40), उनकी बेटी साक्षी (19), दिव्यांशी (14), प्रज्ञांशी (12), पुत्र प्रतीक (16), के अलावा माधौगंज थाना क्षेत्र के खुरदामदारपुर निवासी माधुरी (28), उनकी बेटी प्रियंका (13), शिखा (9), बेटा गौरव (3), गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें टेंपो से बाहर निकाला। सीएचसी से डॉक्टरों ने जमुना, माधुरी, दिव्यांशी की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चालक मौके से फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें