फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदारों के तबादले, 10 जाएंगे 14 आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने बुधवार को जिले में नायब तहसीलदारों के तैनाती स्थलों में बड़ा फेरबदल किया है। जिले से 10 नायब तहसीलदारों को गैर जनपदों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि 14 नायब तहसीलदार को दूसरे जनपदों से जिले में तैनाती दी है। इनका नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति के कारण तैनाती स्थलों में परिवर्तन किया गया है।
दूसरे जनपदों से जिले में आने वाले देशराज भारती उन्नाव से, यशवंत सिंह कानपुर नगर से, संतोष कुमार उन्नाव से, कुंवर देवव्रत सिंह प्रयागराज से, अनेग सिंह फतेहपुर से, संतोष कुशवाहा आजमगढ़ से, अनुपम वर्मा बाराबंकी से, आकांक्षा अग्निहोत्री मैनपुरी से, महेंद्र कुमार कानपुर नगर से, राकेश कुमार वर्मा लखीमपुर से, मुकेश कुमार चौधरी गोरखपुर से, आभा चौधरी कानपुर नगर से, जगदीश कुमार शुक्ला सीतापुर से, देवानंद श्रीवास्तव बाराबंकी से आ रहे हैं।
जिले से जाने वालों में रामजी द्विवेदी को पीलीभीत, ऋषि कुमार दीक्षित को पीलीभीत, रोहित कुमार को गोंडा, अमित कुमार को बदायूं, रवि कुमार को पीलीभीत, सुधाकर मिश्रा को लखनऊ, निवेदिता ठाकुर को शाजहांपुर, महेंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ, अवधेश कुमार को पीलीभीत, कृष्णानंद बाजपेई को सीतापुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें