फोटो-36 कस्बा पुलिस चौकी पर व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने सम्बंधित बैठक करते क्षेत्राधिकारी और क?
- फोटो : HARDOI
बावन। कस्बा पुलिस चौकी पर गुरुवार को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक त्रिपाठी ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।
सीओ ने कहा कि सभी व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहें। अपने आने जाने के समय और माल लाने ले जाने की जानकारी लीक ना करें। दुकानों के बाहर और आसपास अतिक्रमण ना करें और ना ही करने दें।
जनता की सुरक्षा और मदद के लिए पुलिस और प्रशासन सदैव तत्पर है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों का पालन करें। बैठक में कोतवाल इंद्रेश यादव, चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी, व्यापारी गुलशन गुप्ता, कमलेश सोनी, पंकज राठौर, विनोद गुप्ता, अनुराग कुशवाहा, अनमोल गुप्ता समेत अन्य रहे।