फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक को पीटकर अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। बम्हरौली चटकापुर गांव में सोशल ऑडिट के दौरान बवाल हो गया। नाराज वर्तमान व पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ अभिलेख फाड़ते हुए ग्राम रोजगार सेवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर प्रधान, पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बम्हरौली चटकापुर ग्राम पंचायत के सचिवालय में शनिवार को टीम की आडीटर विजय लक्ष्मी ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट कर रहीं थी।
इस बीच मामूली बात को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान की रोजगार सेवक राजीव मोहन तिवारी से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने रोजगार सेवक की लाठी-डंडों से पीट दिया।
पीड़ित रोजगार सेवक ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि वर्तमान और पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ पीटकर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। छीना झपटी में उसकी चेन गिर गई।
विज्ञापन

राजीव मोहन की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को पूर्व प्रधान संदीप कुमार, अखिलेश मिश्र, अनुभव, मन्नीलाल, विमलेश और सुनील के विरुद्ध मारपीट, सरकारी व कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
रोजगार सेवक संघ ने निंदा की
ग्राम पंचायत बम्हरौली चटकापुर में सोशल ऑडिट के दौरान ग्राम रोजगार सेवक राजीव मोहन तिवारी के साथ मारपीट वह अभिलेख फाड़ने के घटना की ग्राम रोजगार सेवक संघ ने निंदा की है। संघ के प्रदेश महासचिव अमित द्विवेदी ने बीडीओ आरएन पांडेय को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें