हरदोई/पिहानी। जिले के पिहानी नगर पालिका में चेयरमैन व दो सभासद पद व शहर के वार्ड नंबर 10 वाल्मीकि नगर में रिक्त सभासद पद पर हो रहे उपचुनाव को कराने के लिए 50 पोलिंग पोलिंग पार्टियां सोमवार दोपहर रवाना हो गईं।
नगर निकाय उपचुनाव में पिहानी में नगरपालिका चेयरमैन का पद रिक्त चल रहा है। जिसमें अवधेश, कृष्ण पाल राठौर, जमाल, मो. सईद, चांद मियां, नवी अहमद, बबली, मो. यासीन व संजीव अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
इसके साथ ही सभासद के रिक्त वार्ड 12 से मनोद कुमार, वैभव मिश्रा व 13 से सानिया जेहरा व किस्मतुल उम्मीदवार हैं। यहां उपचुनाव कराने के लिए 38 पोलिंग पार्टियों को जीआईसी परिसर से रवाना किया गया।
जबकि तीन पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इसी प्रकार हरदोई शहर के वार्ड नंबर 10 में रिक्त सभासद के पद पर चार प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हें। जिसमें आबिल अली, चमन अली, अयाज अली व इमरान कमर शामिल हैं।
इन चारों के भाग्य के फैसले मंगलवार को शहर के सात मतदेय स्थलों पर होने वाली वोटिंग के बाद मतपेटिकाओं में कैद हो जाएगा। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान की जिम्मेदारी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है।