हरपालपुर। प्राथमिक पाठशाला बरनई चतरखा में बुधवार को पोषण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के गुर बताए गए।
प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने कहा कि गर्भवतियों व बच्चों को पोषण की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए सभी को पोषण युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
कार्यक्रम में शिल्पी, सुमित्रा, बबली, सुमन आदि गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई। यहां अंशिका सिंह, सिद्धार्थ, काव्य, आयुष आदि बच्चों का अन्न प्रासन कराया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी, शीतेश सिंह, आशादेवी, पुष्पा यादव मंजू देवी ने भी जानकारी दी। यहां शिक्षिका स्वाति सिंह, अभिषेक सिंह, सहायिका नंदरानी, सरस्वती, सुधा देवी, ममता देवी, रेखा, सुनीता, प्रीति, रामवती, सावित्री देवी आदि मौजूद रहीं।