फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न करो मेरा पति है,मै कर चुकीं हूं कोर्ट मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम बरात आने से पहले लड़की पक्ष को फोन करके एक युवती ने कहा कि जिससे आप अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं, वह मेरा पति है। मैं कोर्ट मैरिज कर चुकी हूं।
विज्ञापन

यह सुनकर लड़की पक्ष के होश उड़ गए। लड़की पक्ष ने आनन-फानन रिश्तेदारी मेें बात कर दूसरे लड़के के साथ लड़की की शादी कर दी। विदाई के बाद लड़की पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
कस्बे के मोहल्ला बजरिया नगर निवासी एक युवती की शादी देहात कोतवाली केे मोहल्ला विकासनगर निवासी सौरभ गुप्ता के साथ तय हुई थी। शादी से पहले की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन

13 मई को बरात आनी थी। लड़की पक्ष के लोग बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। बरात आने से पहले शाम चार बजे एक युवती ने लड़की पक्ष को फोन करके खुद को सौरभ की पत्नी बताया। उसने कहा कि वह सौरभ से कोर्ट मैरिज कर चुकी है।
फोन पर आई कॉल पर दूल्हे के शादीशुदा होने की खबर से लड़की पक्ष के होश उड़ गए। लड़की पक्ष ने सारे कार्यक्रम रोक दिए। इसके बाद लड़की पक्ष ने रिश्तेदारी में संपर्क नए वर की तलाश शुरू की।
रिश्तेदारी मेें लड़के के परिजनों से बातचीत कर बरात बुलाकर बेटी की शादी कर विदा किया। इसके बाद लड़की पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को बुलाकर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें