फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
फोटो-10-तालाब में शव ढूढ़ते गोताखोर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज गांव में गुरुवार सुबह तालाब में डूबने से पीआरडी जवान की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम शव ढूंढ निकाला। परिजनों ने शौच के दौरान पैर फिसलने से गिरकर डूबने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव बेगमगंज के पास मत्स्य विभाग ने मछली पालन के लिए तालाब बनवाया है। गुरुवार सुबह एक युवक तालाब में डूब गया था। ग्रामीणों ने उसे डूबता देख पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर शव बरामद करने का प्रयास किया। इस दौरान सुम्बा बाग निवासी सचिन सिंह ने मौके पर पहुंचकर तालाब के किनारे रखे कपड़े व जूतों से शिनाख्त अपने भाई पीआरडी जवान अरुण (32) के रूप में की।
विज्ञापन

गोताखोरों ने देर शाम शव पानी से ढूंढ निकाला। मृतक के भाई ने बताया कि भाई की पत्नी तीन वर्ष पूर्व अपने मायके चली गई थी। उनका पांच वर्ष का एक बेटा है।
उन्होंने बताया कि शौच के दौरान पैर फिसलने से तालाब मेें गिरकर डूबने से भाई की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें