फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली के पीछे से तमतमाता रहा सूरज, एक डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को मौसम कुछ नरम रहा। सुबह कुछ देर के लिए बदली छाने के बाद सूरज की तपिश कुछ कम हुई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दोपहर बाद खिली धूप ने एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को एक बार फिर से बदली छाने की संभावना जताई है।
गुरुवार सुबह चल रही हवाओं से मौसम कुछ खुशनुमा रहा। इसके बाद बदली छाने से सूरज की लुकाछिपी जारी रही। जिससे बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दिन का तापमान एक डिग्री कम भी रहा।
दोपहर बाद धूप तेज होने से एक बार फिर से लोगों को गर्मी का अहसास हो गया और सड़कों पर निकलने वाले गमछों, छातों और चश्मों में ही नजर आए। बेजुबान मवेशी भी छांव की तलाश में या फिर हैंडपंपों के निकट बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री एवं न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन अभी गर्मी और अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें