फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, परीक्षा से ज्यादा कठिन थे उमस भरे तीन घंटे

विज्ञापन
फोटो-02- श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कालेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखतीं शिक्षिकाएं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बीएड प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों के पसीने प्रश्नों से ज्यादा उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए। परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्न पत्र अधिक कठिन नहीं था।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न आसान रहे, जबकि विज्ञान और वाणिज्य विषय के सवालों ने उलझाए रखा। सबसे ज्यादा परेशानी मौसम की वजह से हुई।
उमस भरी गर्मी में परीक्षा केंद्रों के पंखों की हवा पता ही नहीं चली। एक हाथ से पसीना पोंछते और दूसरे हाथ से जवाब लिखते परीक्षा का समय गुजर गया।
प्रवेश परीक्षा में शामिल हुई शालिनी ने बताया कि प्रश्न पत्र में औसत दर्जे के प्रश्न शामिल किए गए हैं। विषय की तैयारी पर भी काफी कुछ निर्भर था।
वाणिज्य के प्रश्नों में मुश्किल ज्यादा आई। बस गर्मी बहुत लग रही थी। पंखे से हवा ही नहीं आ रही थी। संजय तिवारी ने बताया कि परीक्षा अच्छी रही।
विज्ञान के प्रश्नों पर थोड़ा संशय है। बाकी कला और सामान्य ज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न काफी आसान रहे। क्षितिज के मुताबिक प्रश्न पत्र हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई।
विज्ञान विषय में ही मुश्किल आई। उम्मीद है कि परीक्षा परिणाम बेहतर रहेंगे। अमन ने बताया कि परीक्षा कक्ष में पानी की व्यवस्था तो ठीक थी, लेकिन गर्मी बहुत ज्यादा लग रही थी। पंखा धीमे-धीमे घूम रहा था। परीक्षा के प्रश्न सामान्य रहे।
विज्ञापन

816 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी जीडीसी प्राचार्य डा. एनपी सिंह ने बताया कि जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 6,160 परीक्षार्थियों की बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई जानी थी।
दोनों पालियों में 816 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 5,344 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रों पर पहली पाली में 407 और दूसरी पाली में 409 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए।
परीक्षा से छूटे तो जाम में फंस गए परीक्षार्थी
शहर के परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देने के बाद निकले परीक्षार्थी जाम में उलझ गए। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के अलग से कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
एक साथ सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थियों के सड़कों पर निकलने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। पहली पाली की परीक्षा छूटने के समय जाम की समस्या अधिक हुई। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। परीक्षार्थियों के साथ अन्य राहगीर भी जाम की झाम में उलझे रहे।

फोटो-03- श्री वेणी माधव परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी- फोटो : HARDOI

फोटो-04- परीक्षा छूटने के बाद महात्मा गांधी मार्ग पर लगा जाम- फोटो : HARDOI

फोटो-01- शहर के आरआर इंटर कालेज परीक्षा केंद्र की दीवार पर चस्पा सूची में नाम देखते परीक्षार्थी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें