फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी,20 बीघा फसल जली

विज्ञापन
फोटो-34- खेत में लगी आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर में मंगलवार की दोपहर कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी लेकिन फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक पांच किसानों की 20 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम मुजाहिदपुर में सुधीर सिंह के खेेतों में कंबाइन मशीन से फसल की कटाई हो रही थी। इस दौरान मशीन से निकली चिंगारी से खेत मेें आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस में स्थित शरद सिंह, रामप्रताप, इंद्रपाल, रमन के खेतों को भी अपनी जद में ले लिया।
तेज हवा के साथ आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। खेतों में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। तब तक किसानों की 20 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ितों ने आगजनी की सूचना राजस्व विभाग को दी है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें