फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में खिलाड़ियों के साथ ही हो गया खेल!

विज्ञापन
फोटो-22- स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। खेलो इंडिया के तहत जिले को देश दुनिया में पहचान दिलाने के लिए हॉकी का चयन किया गया है, जबकि हॉकी में जिले के खिलाड़ियों ने कभी भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

जिले के पास हॉकी का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं है। राज्य स्तर पर भी हॉकी खेलने वालों की सूची काफी छोटी है। जूडो, पावर लिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग के दर्जनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिले से खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।
वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स (ओडीओएस) के तहत खेलो इंडिया योजना में प्रत्येक जनपद को लोकप्रियता के आधार पर एक खेल का चयन करना था। जिले में हॉकी के लिए प्रस्ताव भेजा गया, चयन भी हो गया है।
विज्ञापन

जबकि इस खेल के प्रति जिले के युवाओं में कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही। यही वजह है कि हॉकी का एक भी खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं है।
जबकि जूडो, स्ट्रैंथ लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की जिले में कोई कमी नहीं है। इन खेलों के आधा सैकड़ा खिलाड़ियों की फेहरिस्त स्पोर्ट्स स्टेडियम के दरवाजे पर ही टंगी है। इसके अलावा करीब दो दर्जन खिलाड़ी और भी हैं, जिन्होंने जिले को इन खेलों में तमाम तमगे दिलाए हैं।
जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी
पावर लिफ्टिंग में अल्पना पटेल, गीतांजलि पांडेय, श्रेया बाजपेई, गीता रानी, पलक सिंह, वेटलिफ्टिंग में मणि अस्मिता, गीतांजलि, क्रोसबो में राजकुमार, विशाल सिंह, जूडो में प्रज्ञा शुक्ला, प्रेरणा शुक्ला, वृत्तिका, प्रदीप अवस्थी, प्रियांश अवस्थी, वीरूपाल, निमिषा पाठक, निर्भय मिश्र, समीक्षा, आनंद, प्रियंका अवस्थी, अनुपम पाल, स्ट्रैंथ लिफ्टिंग में विवेक कुमार त्रिवेदी, अर्पिता कश्यप, गीतांजलि पांडेय, अल्पना वर्मा, मणि अस्मिता, अमृता अग्निहोत्री, विभा सिंह, करिश्मा गुप्ता राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
जिले के अंतराराष्ट्रीय खिलाड़ी
पावर लिफ्टिंग में जमुना गुरुंग, पूनम तिवारी, रंजीत रस्तोगी, पुष्पा सिंह, जूडो में अनुपम पाल, गौरव अवस्थी, अजीत अवस्थी, अजय यादव, एथलेटिक माधुरी सक्सेना, रोहित गुप्ता।
वर्जन
करीब दो वर्ष पूर्व तत्कालीन जिला क्रीड़ा अधिकारी ने वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स के तहत हॉकी का प्रस्ताव भेजा था। उसी आधार पर हॉकी को खेलो इंडिया योजना में शामिल किया गया है। - राजेश गौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें