फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग बसों का यात्रियों को ढोने में दम फूल रहा

विज्ञापन
फोटो-10- रोडवेज बस की खिड़की का टूटा शीशा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई परिक्षेत्र के तहत आने वाले पांच डिपो से संचालित होने वाली रोडवेज की 131 बसें उम्र दराज हो चुकी हैं। इसके साथ ही ये सभी बसें औसतन 14 लाख किलोमीटर से अधिक की दूूरी तय कर चुकी हैं। इसके चलते इनकी हालत बेहद खराब है। आए दिन यह बसों रास्ते में खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

हरदोई परिक्षेत्र के तहत शाहजहांपुर, कन्नौज, लखीमपुर, गोला और हरदोई डिपो आते हैं। इन डिपो के बेड़े में 701 रोडवेज बसें शामिल हैं। इनमें से 131 बसें 10 वर्ष से अधिक उम्र की हो चुकी हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी बसों के रोजाना दूरी तय करने का औसत करीब 400 किलोमीटर है। इस हिसाब से सभी 131 बसें 14 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं।
विज्ञापन

इसके चलते इनमें से अधिकतर बसों की हालत काफी खराब है। किसी में बैटरी खराब है, किसी की सीटें, खिड़की और शीशे टूटे हैं। वहीं कई के इंजन व अन्य पुर्जे भी सिर्फ काम चलाऊ बचे हैं।
जो अक्सर बीच रास्ते में ही जवाब दे जाते हैं। इसके चलते इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में ही पैदल होना पड़ता है। इसके साथ ही इनके चालक व परिचालक की परेशानी बढ़ने के साथ ही राजस्व को भी नुकसान होता है।
हरदोई डिपो की 20 बसें शामिल
10 वर्ष से अधिक की उम्र पूरी करने और 14 लाख किलोमीटर से अधिक चलने वाली जो 131 रोडवेज बसें हैं। उनमें हरदोई डिपो की 20 बसें शामिल हैं। इन बसों में कुछ लंबी दूरी की और कुछ आसपास के जिलों के लिए संचालित हैं।
जानिए कितनी बसें कितनी उम्र की हो चुकी हैं
12 वर्ष से अधिक उम्र की - 49 बसें
11 से 12 वर्ष तक उम्र की - 49 बसें
10 से 11 वर्ष तक उम्र की - 33 बसें
वर्जन
सभी बसों की मरम्मत कराके उन्हें चलवाया जा रहा है। शासन से नई बसों की डिमांड की गई है। मेरा प्रयास रहता है कि रीजन की सभी बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। - मनोज त्रिवेदी, आरएम, हरदोई परिक्षेत्र

फोटो-11- रोडवेज बस में धक्का लगाते चालक व यात्री- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें