फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की चिकित्सा के लिए जिले को मिलीं 12 एम्बुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में पशुओं की चिकित्सा और देखभाल के लिए एंबुलेंस ड्यूटी पर रहेंगी। लगभग 12 लाख 46 हजार पशुओं की स्वास्थ्य सेवा के लिए 12 एंबुलेंस स्वीकृत हुई हैं।
विज्ञापन

प्रति एक लाख पशुओं की संख्या पर एक एंबुलेंस स्वीकृत की गई है। एंबुलेंस में एक पशु चिकित्साधिकारी और एक फार्मासिस्ट की तैनाती रहेगी। अगले माह से पशुओं की सेवा में एंबुलेंस का संचालन शुरू होने की संभावना है।
एंबुलेंस के संचालन के लिए कार्यदायी संस्था जीवीके (ईएमआरआई) के माध्यम से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। यही संस्था 108 एंबुलेंस सेवा भी संचालित कर रही है। इसी के माध्यम से एंबुलेंस में पशु चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट और ड्राइवर की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि जिले के लिए 12 एंबुलेंस स्वीकृत हो चुकी हैं। स्टाफ की नियुक्ति व अन्य औपचारिकताओं के बाद अगले माह से पशुओं की सेवा में इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें