फोटो-09- पुरस्कृत प्रतिभागियों के साथ मौजूद राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल
- फोटो : HARDOI
हरदोई। गांधी भवन सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में ‘दिग्दर्शन-वीथिका’ कार्यक्रम का शुभारंभ आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन परिचय पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।
जनपद के अमर स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों का नमन करते हुए कहा मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी में इन महान सपूतों ने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। इन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में ्गुजरात, कलकत्ता आदि स्थानों पर जाकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया।
ऐसे महान देशभक्तों की गाथाएं युगों तक गाई जाती रहेगी। इस अवसर पर झांकी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मंत्री ने पुुुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट डा.सदानंद गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।