फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई लखनऊ रोड पर बुधवार देर रात टायर फटने से बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से गिरे बाइक सवारों को कार ने रौंद दिया। हादसे में एक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को भर्ती कराकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुरसा थाना के चमरतला के मजरा ओदरा पचलाई निवासी तोताराम बुधवार देर रात बाइक से अपने साथी लखनऊ रोड समरपुरवा बेहटी निवासी बालेश्वर के साथ कहीं जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर बल्लीपुर तिराहे के पास सामने से आ रही एक कार का टायर फट गया।
इस कारण कार बेकाबू होकर बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर से बाइक सवार उछल कर कार के आगे सड़क पर गिर पड़े। वह संभलते इससे पहले ही कार दोनों को रौंदती हुई निकल गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर तोता राम की मौत हो गई। जबकि बालेश्वर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लिया है। शहर कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया परिजन की तरफ से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें