फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। एक युवक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों की गैर मौजूदगी में उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक माह पूर्व कछियनपुरवा निवासी सचिन ने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया था।
घटना के 10 दिन बाद रात में बेटी छत पर लेटी थी तो गांव निवासी संजय ने जानमाल की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 25 अप्रैल को वह परिवार के साथ बाहर गए थे, तो सचिन उसके घर में घुसा आया और बेटी के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेेटी के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। बताया कि जब वह परिवार के साथ घर लौटे, तो बेटी ने घटना बताई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें