फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कफ्र्यू: अब तो रातों में दिखने लगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बुधवार रात कुछ मार्गों पर जहां पहले की तरह सन्नाटा दिखाई दिया, तो कुछ पर देर रात ई-रिक्शा देखने को मिल गए। पुलिस कर्मियों ने इन ई-रिक्शा चालकों को कड़ी हिदायत के बाद छोड़ा।
विज्ञापन

कुल मिलाकर रातों में भले ही लोग कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन कर पा रहे हो लेकिन दिन में नियमों को धता बताने वालों की कमी नहीं। यही कारण है कि गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की भीड़ और लोगों की चहलकदमी दिखाई देती रही.....(संवाद)
बुधवार रात नौ के बजे के आस पास सिनेमा रोड व सिनेमा चौराहा बिल्कुल शांत दिखा। दवा की दुकानें बंद होते ही लोगों का इस रोड पर आना जाना बिल्कुल बंद हो जाता है। सिर्फ पुलिस कर्मियों की चौराहे या आस पास रोड पर चहलकदमी दिखाई देती है।
विज्ञापन

बड़े चौराहे पर रात करीब साढ़े नौ बजे के आस पास ई रिक्शे आते जाते दिखे। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ई रिक्शा व उस पर बैठी सवारियों को देखा तो न सिर्फ उसे रोका और रात में ई रिक्शा निकालने का कारण पूछा। उसने बीमार को अस्पताल ले जाने की बात कही।
प्रशासन ने 11 बजे तक आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छूट दी है। इस कारण सदर बाजार में ठेले ठेलियों पर अन्य चीजों की बिक्री भी जोर शोर से होने लगी है जिसकी खरीदारी को लोग वहां पहुंचने लगे हैं। यह देखकर कहीं से लगता ही नहीं कि जिले में कोरोना कर्फ्यू लगा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें