फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस में मिला सीतापुर के दर्जी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। सोमवार सुबह दिल्ली से पिहानी होते हुए महोली जा रही बस की सीट पर सीतापुर के दर्जी का शव पड़ा मिला। परिचालक ने उसे सीट पर मृत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के ग्राम कचुरी निवासी नसीम (45) दिल्ली में दर्जी का काम करता था। रविवार शाम वह दिल्ली से पिहानी होते हुए महोली जाने वाली निजी बस से घर जा रहा था। सोमवार की सुबह बस पिहानी में रुकी।
परिचालक ने सवारियां उतारते समय उसे सीट पर मृत पड़ा देखा। परिचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी।
इस पर कुछ ही देर में पिहानी कस्बा के सर्कसपुरा मोहल्ला निवासी रिश्तेदार जमील मौके पर आ गए। जमील ने बताया कि मृतक के बेटे की 20 जून को शादी होने है।
वह शादी के लिए घर आ रहा था। कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें