फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में सन्नाटा चारों ओर, दिन में हर रोड पर शोर ही शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक तरफ शासन कोरोना कर्फ्यू को लगातार बढ़ा रहा है तो दूसरी ओर इस शहर के लोग नियमों को ताक पर रखकर प्रमुख मार्गों पर निकलने से नहीं चूकते। रात को जहां हर सड़क पर सन्नाटा दिखता है। वहीं दिन में हर जगह गाड़ियों का शोर ही सुनाई देता है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू को लेकर इस बार शहरवासी पूरी तरह से उदासीन नजर आ रहे हैं। पुलिस की रोका टोकी व चालानों का भय भी लोगों केे अंदर से जाता दिख रहा है।
इसी का नतीजा है कि शहर के सिनेमा चौराहे, महात्मा गांधी मार्ग सहित समस्त मार्गों पर बृहस्पतिवार दोपहर वाहनों का रेला दिखाई दिया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर जब तक कोरोना कर्फ्यू चल रहा है लोगों को उसका पालन करना चाहिए। खुद की सुरक्षा कोरोना काल में अपने हाथ में है। सतर्क रहकर ही लोग कोरोना से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें