फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से घायल सुरक्षाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बा स्थित नवीन मंडी के पास सोमवार की दोपहर सड़क पार कर रहे एक निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और वहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गांव बासितनगर निवासी विकास द्विवेदी (26) निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। वह शाहजहांपुर स्थित एक बैंक में ड्यूटी करता था। सोमवार की दोपहर वह अपनी मां राजकुमारी के साथ बाइक से गांव जा रहा था।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी के पास मां को बाइक के पास खड़ा करके वह किसी काम से गया था। जहां से वापस आते समय वह सड़क पार कर रहा था। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आई कार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्री व एक पुत्र है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि चालक कार लेकर मौके से भाग गया था। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें