फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों पर सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती कैम्प लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय सुरक्षा दस्ता के लिए ब्लाक स्तर पर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए कैंप लगेंगे। इसमें युवाओं को स्थायी तौर पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों के लिए भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली और ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट सभी ब्लॉकों पर सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड भर्ती कैंप लगाएगी।
7 अप्रैल को अहिरोरी व बेंहदर, 8 को बावन, 11 को बिलग्राम व भरखनी, 12 को हरियावां व हरपालपुर, 13 को कछौना व कोथावां, 15 को माधौगंज व सुरसा, 16 को पिहानी व संडीला, 18 को सांडी और मल्लावां, 19 को टड़ियावां और शाहाबाद और 20 को टोडरपुर में भर्ती कैंप लगेगा।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं और सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना चाहिए। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इच्छुक बेरोजगार कैंप में दो फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र की कापी के साथ आएं।
चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये पंजीयन शुल्क जमा करना होगा। प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रीयकृत बैंकों, औद्योगिक संस्थानों, ऐतिहासिक स्थलों और वाहन कंपनियों में 65 वर्ष की आयु तक उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए बेरोजगार भर्ती अधिकारी सत्येंद्र कुमार व फैजल खान रीजनल ट्रेनिंग अकेडमी लखनऊ के नंबर 9528537814 पर 7800406043 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें