फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल ह्दय की व प्रजा की चहेती शासक थीं महारानी अहिल्याबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सपा कार्यालय पर सोमवार को पदाधिकारियों ने राजमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। वक्ताओं ने उन्हें विशाल ह्दय की व प्रजा की चहेती शासक बताया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की प्रजा के हित के लिए हर वो कार्य किया।
जिससे प्रजा अपने को खुशहाल महसूस करे। उन्होंने पूरे भारतवर्ष में मंदिर बनवाए। लोगों के पानी पीने के लिए कुएं खुदवाए, सड़कें बनवाईं। उनके राज्य में सड़के दोनों तरफ से वृक्षों से सुसज्जित थीं।
विज्ञापन

मराठा रानी ने अंग्रेजों की व्यापार नीति व इरादे को पहचान कर पेशवा को आगाह किया था। रानी की उम्र 21 साल थी तब रानी ने पति के साथ ही सती होने का निर्णय लिया लेकिन ससुर मल्हार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
1766 में ससुर के देहांत के बाद राज्य की गद्दी उनके बेटे मालेवार होल्कर ने संभाली। इस अवसर पर सपा के पूर्व अध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव, सुभाष पाल, अजय पाल सिंह, अनिल सिंह वीरू, यूथ अध्यक्ष नीरज अवस्थी, हरिनाम सिंह, चंद्रशेखर पाल, सईद अहमद , सुरेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें