फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को कड़े हुए सूरज के तेवर, दो डिग्री बढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को एक बार फिर तपिश ने ऐसा जोर मारा कि पारा रविवार की अपेक्षा दो डिग्री और चढ़ गया। हालांकि दिन में कई बार बदली छाई पर ज्यादा देर राहत न दे सकी। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना व्यक्त की कि रुक-रुक कर बदली छाती रहेगी पर तपिश कम न होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह भी उमस भरी रही। सुबह सवेरे से लेकर दोपहर तक कई बार कुछ देर तक बदली रही पर उमस जोर मारती रही। धूप निकलने के बाद तो जैसे ऐसी तपिश बढ़ी कि लोग घर में अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार संसाधनों का प्रयोग करने को विवश रहे।
यही नहीं तपिश से राहत दिलाने के लिए कुछ स्थानों पर गन्ने के रस आदि के ठेले भी दिखाई दिए। जिसको पीकर लोग गर्मी से राहत महसूस करते रहे।
इधर मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया था। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

फिलहाल नहीं दिख रही बारिश
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया बारिश की संभावनाएं अभी इस सप्ताह तो नहीं दिख रहीं हैं। इस सप्ताह बदली का प्रभाव जरूर देखने को मिल रहा है लेकिन तपिश भी कम होते नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

यह रह सकता संभावित तापमान
दिन अधिकतम तापमान
मंगलवार 36 डिग्री
बुधवार 38 डिग्री
गुरुवार 39 डिग्री
शुक्रवार 39 डिग्री
शनिवार 39 डिग्री
रविवार 39 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें