फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावन सीएचसी पर साढ़े 69 लाख से स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना काल में आक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने जिले को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साढ़े 69 लाख की लागत से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने को अपनी निधि से धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

सदर विधायक ने बताया कि पीएम केयर फंड से लखनऊ रोड स्थित एल-टू हास्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इसलिए पूर्व में उनके द्वारा प्रस्तावित स्थल को परिवर्तित किया जा रहा है।
अब उनकी विधायक निधि से बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन जनरेटर प्लांट लगवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने आक्सीजन प्लांट स्थापना को सहमति दे दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लखनऊ के यह प्लांट लगाएगा। प्रथम किश्त के रूप में 41 लाख 63 हजार रुपये की राशि भी निधि से अवमुक्त कर दी गई है।
जनहित के इस कार्य में नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, टिंकू त्रिवेदी, सभासद अमित त्रिवेदी रानू, विजय सिंह आशा आदि ने उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें