फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व पालिका गई हार, बंद दुकानों के बाहर ग्राहक बेशुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों पर जरूरतें ज्यादा हावी नजर आ रहीं हैं। कहने को दुकानों के शटर डाउन हैं पर इसके बाद भी बिक्री पूरी तरह से की जा रही है। शहर की बंद दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विज्ञापन

दुकानदार नहीं कर पा रहे नियमों का पालन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक भले ही आवश्यक दुकानों को खोलने के निर्देश जारी हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी अन्य दुकानें भी खुल रहीं हैं। इसके बाद भी शटर भले ही बंद रहते हैं लेकिन बाहर ग्राहक दिन भर खड़े रहते हैं और उन्हें बारी बारी से दुकानों के अंदर बुला लिया जाता है।
सिनेमा रोड पर अब तो दुकानें तलाशने लगे ग्राहक
सिनेमा रोड व रेलवेगंज में अब कहीं न कहीं चर्चा होने लगी है कि दुकानें खुल रहीं हैं। इसको लेकर अब ग्राहक इन रोडों पर टहलते दिखने लगे हैं। सोमवार को भी सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर घूमते लोगों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि ये लोग भी किसी बताई गई दुकान से खरीदारी की तलाश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें