फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बैंकों व एटीएम पर दिखी आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सोमवार को भी शहर की सभी बैंकों के बाहर धन निकासी करने वालों की लंबी लंबी लाइनें दिखाई दीं। इनको संभालने में बैंक कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मियों को भी पसीना आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू सोमवार को भी जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से दुकानदारों व जनपदवासियों को राहत देने के लिए कुछ नियम व शेड्यूल बनाए गए हैं।
उन्हीं पर सुबह 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए निर्देशित किया गया है। दुकानें खुली देख लोग भी जरूरतों के हिसाब से घरों से निकल रहे हैं।
अधिकांश लोगों की दौड़ बैंकों की ओर ही दिखाई दी। छोटी शाखा हो या फिर मुख्य बैंक शाखा। हर जगह ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइन दिखाई दी।
सिविल लाइन स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लाइन लगी दिखाई दी तो वहीं हाल महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक का भी रहा जहां बैंक के बाहर ग्राहकों की लाइन लंबी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। इस लाइन को व्यवस्थित करने के लिए बैंक कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मी भी समय समय पर प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें