फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल को और चमका सूरज, एक डिग्री बढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को राहत देने के बाद मंगलवार को एक बार फिर सूरज ने चमक कर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तपिश बढ़ने से तापमान एक डिग्री और बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को कुछ देर बदली रहने से कुछ राहत रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार की तरह ही मंगलवार सुबह भी बदली छाने व तेज हवाओं के चलने के बाद राहत सी रही। लोग अपने घरों की छतों पर ही टहलते या योगा करते दिखाई दिए।
कुछ घंटे बाद ही सूरज चमकता नजर आया और खिली धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया और पारा एक डिग्री तक ऊपर आ गया।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री पारा इस दिन बढ़ गया। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए बताया कि बुधवार को कुछ देर बदली रहने व तपिश से राहत मिलने की संभावना है। शेष धूप खिलने के बाद पारा एक बार फिर चढ़ कर लोगों को सता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें