हरदोई। माधौगंज क्षेत्र के ग्राम मुढ़ियाखेड़ा निवासी उरजला (65) सोमवार को अपनी बेटी कुंती पत्नी कौशल किशोर निवासी सदरपुर के यहां गई थीं। जहां से मंगलवार देर शाम घर वापस आ रही थी। वह सड़क पार कर रहीं थीं।
इस दौरान एक बोलेरो के चालक ने उसे टक्कर मार दी, हादसे में महिला की मौत हो गई। चालक बोलेरो लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को मोच्युरी में रखवा दिया है।