फोटो-18- बिलग्राम सीएचसी के पीछे मिली नवजात बच्ची
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित सुभाष पार्क में एक नवजात कूड़े के ढेर में बुधवार सुबह पड़ी मिली। सफाई कर्मी उसे सीएचसी लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला महिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
नगर का सुभाष पार्क सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काफी पास है। चर्चा है कि सीएचसी से ही किसी ने प्रसव कराने के बाद नवजात को यहां लाकर फेंक दिया। बुधवार उसके रोने की आवाज सुनकर पहुंचे सफाई कर्मियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। सफाई कर्मी उसे लेकर महिला अस्पताल आए।
यहां चिकित्सकों ने उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी ने बताया कि नवजात का समय से पहले पैदा होने ही उसकी मौत की वजह बना।