फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही मां-बेटी को बाइक सवार ने टक्कर मारी,मौतपैदल जा रही मां-बेटी को बाइक सवार ने टक्कर मारी,मौत

विज्ञापन
फोटो-01- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतकों के परिजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिरकिटिया गांव के पास पैदल जा रही मां-बेटी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिरकिटिया निवासी सुनीता (40) का मायका देहात कोतवाली के बरगावां गांव में है। रविवार की देर रात वह डेढ़ माह की बेटी रजनी को लेकर मायके से वापस ससुराल आ रही थी।
वह गांव के सामने टेंपो से उतरकर पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बेटी समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। वह दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिहानी कोतवाल दिलेश सिंह नेे बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें