हरदोई। कोरोना से बचाव को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने नगर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसके अलावा ईद को लेकर मस्जिदों के आस-पास भी सैनिटाइजेशन कराया गया।
चेयरमैन सुख सागर मिश्र मधुर व ईओ रविशंकर शुक्ल के निर्देशन में नगर की मुख्य बाजारों, अस्पताल, बस स्टैंड सहित समस्त वार्डों में रिक्शा ट्राली, स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया।
इसके अतिरिक्त शेष सभी वार्डों में हैंड स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया। चेयरमैन ने ईद के पर्व को देखते हुए समस्त सफाई नायकों को निर्देशित किया है कि वह अपने वार्ड में विशेष सफाई व सैनिटाइजेशन कराए व मुस्लिम वार्डों में, ईदगाह, मस्जिदों के आस पास चूना आदि डलवाना सुनिश्चित करें।