पिहानी। तीन दिन से लापता युवक का शुक्रवार को शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोटरा निवासी सियाराम (40) का शव ग्रामीणों ने अमतलिया निवासी बाबूराम के खेत में शुक्रवार सुबह क्षत विक्षत हालत में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इस पर एसआई मोहम्मद अजीम मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि पति शराब का लती था। वह अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था।
वह 21 जून को घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। कोतवाल वेनी प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।